Pihu Trailer: घर में अकेले कैद हुई बच्ची को मिली मां की लाश, देखें ये हैरतअंगेज वीडियो
2 साल की इस मासूम को पता भी नहीं कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है, सामने आया ये वीडियो
वरिष्ट पत्रकार विनोद कापड़ी की फिल्म 'पीहू' का ट्रेलर आज मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर इया है. फिल्म का ये ट्रेलर आप को भयभीत कर देगा और साथ ही सवालों से भर देगा. ट्रेलर में दिखाया गया कि मायरा नाम की एक लड़की घर में अकेली कैद हो गई है. महज 2 साल की इस बच्ची की मां की लाश घर में पड़ी हुई है और वो इस बात से पूरी तरह अनजान अपनी मां को जगाने की कोशिश कर रही है. ये बच्ची कभी तो किचन पर जाकर गैस जला देती है तो कभी खुद को जोखिम में डालकर फोन उठाने के लिए मेज पर चढ़ जाती है.
ट्रेलर के अंत में दिखाया गया कि वो बच्ची बालकनी से किसी को आवाज देती हुई खुद की जान को भी खतरे में डाल देती है. ये सब चीजें देखकर आप भी सहम जाएंगे. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद पता चलता है कि इसकी कहानी ससपेंस और रोमांच से भरी हुई है.
इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रोंनी स्क्रूवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी उत्तराखंड में सेट की गई है और ये असल जिंदगी की कहानी से प्रेरित है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म को विदेशों में कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं.
ये फिल्म 16 नवंबर, 2018 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

