राफेल डील क्या है? अभिनेत्री पायल रोहतगी ने बताया-रिलायंस का किया बचाव, देखें Video
राफेल डील के सिलसिले में अभिनेत्री पायल रोहतगी का एक वीडियो सामने आया है. उन्होंने राफेल डील को समझाने की कोशिश की और साथ ही रिलायंस का बचाव भी किया.
कुछ देर पहले फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांदे ने राफेल विमान सौदे के सिलसिले में एक बयान दिया. उन्होंने फ़्रांसीसी नामक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि, "राफेल सौदे के लिए ऑफसेट पार्टनर के रूप में मैंने रिलायंस डिफेंस यानी अनिल अंबानी को नहीं चुना बल्कि भारत सरकार की ओर से ऐसा करने के लिए कहा गया था." बता दें कि जब यह डील हुई थी, तब फ्रांस्वा ओलांदे ही फ़्रांस के राष्ट्रपति थे. इसके बाद रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया और कहा कि, "एक बार फिर से दोहरा दें कि राफेल विमान के वाणिज्यिक निर्णय पर न तो भारत सरकार और न ही फ्रांस सरकार को कुछ कहना था."
अब राफेल डील के सिलसिले में अभिनेत्री पायल रोहतगी का एक वीडियो सामने आया है. उन्होंने राफेल डील को समझाने की कोशिश की और साथ ही रिलायंस का बचाव भी किया.
यह भी पढ़ें : राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा, कहा-अनिल अंबानी को हमने नहीं चुना, भारत की तरफ से नाम आया
Report referring to Former French President Hollande's statement that GOI insisted upon a particular firm as offset partner for Dassault Aviation in Rafale is being verified. It's reiterated that neither GoI nor French Govt had any say in the commercial decision: Def Spokesperson
— ANI (@ANI) September 21, 2018
आपको बता दें कि पायल बिग बॉस के एक सीजन में भी नजर आ चुकी हैं. साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है. इस सूची में 'ढोल', '36 चाइना टाउन', 'दिल कब्बडी', 'रख्त' और 'प्लान' जैसी फिल्मों का नाम शुमार है
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2018 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

