मनोरंजन

भोजपुरी स्टार Pawan Singh का धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, पति पत्नी के रोमांस भरा है वीडियो

इस गाने में पवन सिंह महिमा सिंह के साथ पति पत्नी के बीच की नोक-झोक को दिखा रहे हैं. हमेशा की तरह इस बार भी पवन का शरारती रूप देखने को मिल रहा है.

भोजपुरी स्टार Pawan Singh का धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, पति पत्नी के रोमांस भरा है वीडियो
पवन सिंह का नया गाना हुआ रिलीज (Image Credit: YouTube)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस से आग आग देते हैं. फिर चाहे कोई फिल्म हो या कोई गाना पवन सिंह जब भी आते हैं फैंस अपना दिल हार जाते हैं. ऐसे में पवन सिंह एक बार हंगामा मचाते दिखाई दे रहें हैं. दरअसल अभिनेता का नया गाना डॉक्टर साहब माना किये है (Doctor Saheb Mana Kiye Hai) रिलीज हो गया है. जिसमें पति और पत्नी के बीच की शरारत देखने को मिल रही है.

दरअसल इस गाने में पवन सिंह महिमा सिंह के साथ पति पत्नी के बीच की नोक-झोक को दिखा रहे हैं. हमेशा की तरह इस बार भी पवन का शरारती रूप देखने को मिल रहा है. दोनों जोड़ी वीडियो में बेहद कमाल की लग रही है. यही कारण है कि उनका ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को 24 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

इस गाने को पवन सिंह ने ही अपनी आवाज से सजाया है जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया हैं. गाने को रिकेश पांडे ने लिखा है. ये गाना पिछले हफ्ते 16 जून को रिलीज हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).