'क्रेक फाईटर' से पवन सिंह फिर कर रहे हैं भोजपुरी फिल्मों में वापसी
भोजपुरी सिनेमा जगत के जानेमाने खलनायक जय सिंह एक बार फिर भोजपुरी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 'क्रेक फाइटर' की शूटिंग हाल ही में रांची में समाप्त की है.
पटना: भोजपुरी सिनेमा जगत के जानेमाने खलनायक जय सिंह एक बार फिर भोजपुरी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 'क्रेक फाइटर' (Crack Fighter) की शूटिंग हाल ही में रांची में समाप्त की है. फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार (Sujit Kumar) ने कहा कि 'क्रेक फाइटर' जल्द ही रिलीज होने वाली है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग झारखंड में हुई है.
जय ने कहा कि उनकी छह फिल्में इस साल भोजपुरी पर्दे पर दर्शकों को देखने को मिलेंगी. उन्होंने कहा कि आने वाली फिल्म 'क्रेक फाईटर' में उनकी अलग भूमिका है. इसके अलावा निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की 'जीत' और 'शेर सिंह' तथा 'राजा', 'मेरी जान तिरंगा है', 'मैंने उनको सजन चुन लिया' और 'शपथ' उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: ALTBalaji पर आएगी पहली भोजपुरी वेब सीरीज, आम्रपाली और निरहुआ एक बार फिर मचाएंगे धूम
इन सभी फिल्मों में जय अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे. पिछले वर्ष जय की 'वांटेड' फिल्म आई थी, जिसमें उनके अभिनय को जबरदस्त सराहना मिली थी. यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक मानी गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2019 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

