परिणीति चोपड़ा ने हरी साड़ी पहनकर किया हॉट डांस, बताया-ऐसे बनते हैं यशराज की हीरोइन
परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो अब इंटरनेट पर भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में परिणीति अपने हॉट अंदाज में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म 'केसरी' (Kesari) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ इस फिल्म में परिणीति के काम को लोगों ने पसंद किया. इसके बाद अब वो अपने अगले प्रोजेक्ट 'जबरिया जोड़ी' (Jabariya Jodi) और 'साइना नेहवाल बायोपिक' (Saina Nehwal Biopic) पर काम कर रही हैं. इसी बीच परिणीति ने अपने एक बेहद ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
इस वीडियो में परिणीति हरी रंग की साड़ी पहनी हुईं अपने हॉट अंदाज में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वो एक आर्टिफिशियल लोकेशन पर डांस कर रही हैं जो देखने में स्विटजरलैंड (Switzerland) जैसा नजर आता है. वीडियो को शेयर करके उन्होंने लिखा, "यशराज हीरोइन ट्यूटोरियल:- मढ आइलैंड में नकली स्विटरलैंड. नकली हवा. एक मोहब्बतें का गाना. लेकिन एक असली फिल्मी लड़की! अपने इस शॉट के बाद मेरी हंसी नहीं रुक रही."
वीडियो को शेयर करके परिणीति मजाक करते हुए बता रही हैं कि यशराज (Yashraj) की हीरोइन बनने के लिए इन चीजों की जरूरत होती है.
बात करें फिल्मों की तो परिणीति ने हाल ही में साइना नेहवाल बायोपिक फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को रिप्लेस किया. इस फिल्म के लिए वो जीतोड़ मेहनत भी कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2019 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

