बॉलीवुड

बौखलाए पाकिस्तान ने अब भारतीय कलाकारों को दिखानेवाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाया

पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी संस्था ने भारतीय कलाकारों को दिखाने वाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. पाकिस्तान ने यह कदम भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के विरोध में उठाया है.

बौखलाए पाकिस्तान ने अब भारतीय कलाकारों को दिखानेवाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाया
इमरान खान (Photo Credits: Twitter)

जम्मू कश्मीर से धारा 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) बौखलाया हुआ है. भारत के इस फैसले का विरोध करने के लिए पाकिस्तान हर मोर्चे पर मुमकिन कोशिश कर रहा है. हालांकि उसकी सभी कोशिशें बेकार ही साबित हुई हैं. पाकिस्तान पहले ही भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों पर पाबंदी लगाने का फैसला कर चुका है. पाक ने दोनों देशों की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) के बीच सभी तरह के जॉइंट वेंचर्स को खत्म करने का ऐलान किया था.

जिसके बाद अब पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी संस्था (Pakistan's electronic media watchdog) ने भारतीय कलाकारों को दिखाने वाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. पाकिस्तान ने यह कदम भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के विरोध में उठाया है. पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक अधिकरण ने 14 अगस्त को एक पत्र जारी करते हुए प्रतिबंध की घोषणा की है. यह भी पढ़े: पाकिस्तान में परफॉर्म कर मुश्किल में पड़े गायक मीका सिंह, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने किया बैन

आपको बता दे कि कुछ दिन पहले भारत के विरोध में पाक के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 'भारत को न कहो' कैंपेन लॉन्च किया था. जिसके बाद अब भारतीय कलाकारों के एड पर भी पाबंदी लगाई है.

वैसे आज जम्मू कश्मीर पर भारत के फैसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) बंद कमरे में चर्चा करेगी. दरअसल, चीन (China) के आग्रह पर यूएनएससी की शुक्रवार को एक बैठक होगी, जिसमें कश्मीर के हालिया घटनाक्रम के मसले पर परिषद के सदस्यों के बीच (क्लोज्ड डोर) में मंत्रणा होगी. उल्लेखनीय है कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा है कि अनुच्छेद 370 संबंधी फैसला उसका आंतरिक मामला है और उसने पाकिस्तान को भी ‘वास्तिवकता स्वीकार करने’ की सलाह दी.

(Input Bhasha)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).