दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की पत्नी ने एक्ट्रेस दिव्या दत्ता के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
स्पॉट बॉय डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक अब ओम पुरी की पत्नी नंदिता ने गुरदास मान और दिव्या दत्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है
गुरुवार को ऐसी खबरें सामने आई थी कि दिव्या दत्ता ओम पुरी के एक प्ले को दोबारा प्रस्तुत करने जा रही हैं. कहा जा रहा था कि गुरदास मान और दिव्या दत्ता एक साथ 'तेरी अमृता' नामक प्ले को पंजाबी भाषा में प्रेजेंट करने जा रहे हैं. लेकिन स्पॉट बॉय डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक अब ओम पुरी की पत्नी नंदिता ने गुरदास मान और दिव्या दत्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. नंदिता ने इस बात पर ऐतराज जताया है कि दिव्या दत्ता ने इस प्रोजेक्ट को टेक ओवर कर लिया है. इस प्ले को दिव्या दत्ता दोबारा प्रस्तुत करने जा रही थी और गुरदास मान इस प्ले में ओम पुरी की जगह लेने वाले थे. दिव्या ने इस प्ले के कॉपीराइट्स को खरीदने के लिए नंदिता को एप्रोच किया था.
दरअसल, इस प्ले के कॉपीराइट्स ओम पुरी की कंपनी 'मजमा आर्ट्स' के पास थे. दिव्या दत्ता ने नंदिता से इसके कॉपीराइट्स खरीदने की बहुत कोशिश की पर नंदिता इस बात के लिए राजी नहीं थी. नंदिता की ना के बावजूद दिव्या दत्ता इस प्रोजेक्ट पर काम करती रही और यही बात नंदिता को जरा भी पसंद नहीं आई. इसलिए नंदिता ने जावेद सिद्दीकी, दिव्या दत्ता और अमरीक गिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.
आपको बता दें कि दिव्या दत्ता और गुरदास मान के प्ले 'तेरी अमृता' का प्रीमियर 9 सितंबर को मुंबई में रखा जाने वाला था लेकिन अब यह तो वक्त ही बताएगा कि अब इस प्ले का क्या होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2018 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

