अब बड़े परदे पर नजर आएगी रामायण, ऋतिक रोशन बनेंगे राम तो सीता के रोल में नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण
नितेश तिवारी अब रामायण को बड़े परदे पर बेहद ग्रांड अंदाज में पेश करने की तैयारी करने जा रहे हैं. इस फिल्म में ऋतिक रोशन राम के अवतार में नाजर आ सकते हैं जबकि दीपिका पादुकोण सीता के.
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम (Ram) के प्रभावशाली चरित्र की झलक अब बड़े परदे पर भी दिखाई दे सकती हैं. क्योंकि मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) रामायण (Ramayan) पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. खबर है कि रवि उदयावर और नितेश तिवारी रामायण को 3डी में बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म के लिए 500 करोड़ का मेगा बजट रखा गया है. ताकि इस फिल्म को हर डिपार्टमेंट में बेहतरीन बना सके. ऐसे में साफ है कि मेकर्स रामायण को दर्शकों के सामने बेहद ही यूनिक अंदाज में पेश करने जा रहे हैं. जो आज से पहले कभी नहीं हुआ हैं.
तो वहीं इस खास फिल्म के लिए भगवान राम के किरदार के लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का नाम सामने आ रहा है जबकि सीता (Sita) के रोल के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का. दरअसल फिल्मफेयर की खबर के मुताबिक नितेश तिवारी अपनी मेगा बजट फिल्म रामयण में राम के रोल के लिए ऋतिक रोशन को कास्ट करना चाहते हैं. जिसके लिए ऋतिक ने भी हामी भर दी है जबकि इस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे मधु मंटेना सीता के रोल के लिए दीपिका पादुकोण को देखना चाहते हैं. यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण से पहले कैटरीना कैफ को ऑफर की गई थी रणवीर सिंह स्टारर 83? जानें सच्चाई
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते नितेश तिवारी ने बताया कि “मैं रामायण को लेकर बेहद उत्साहित हूं. फिल्म छिछोरे की शूटिंग खत्म करने के बाद ही रामायण की तैयारीयों में जुट जाऊंगा. ये मेरे लिए भी काफी चैलेंजिंग होने वाला है.”
इस मेगा बजट फिल्म को मधु मंटेना संग अल्लू अरविंद और नमित मल्होत्रा भी प्रोड्यूस करेंगे. ये फिल्म हिंदी संग तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

