बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण से पहले कैटरीना कैफ को ऑफर की गई थी रणवीर सिंह स्टारर 83? जानें सच्चाई

फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. बीच में ऐसी खबरें सामने आई थी कि दीपिका से पहले ये रोल कैटरीना को ऑफर किया गया था मगर अब एक्ट्रेस ने इस खबर की सच्चाई बताई है.

दीपिका पादुकोण से पहले कैटरीना कैफ को ऑफर की गई थी रणवीर सिंह स्टारर 83? जानें सच्चाई
कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म '83' अगले साल 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है लेकिन फिल्म को लेकर अभी से ही काफी चर्चाएं हो रही हैं. हाल ही में फिल्म से रणवीर सिंह का लुक भी जारी कर दिया गया था जिसमें वह बिल्कुल कपिल देव की तरह दिख रहे थे. फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. बीच में ऐसी खबरें सामने आई थी कि दीपिका से पहले ये रोल कैटरीना को ऑफर किया गया था मगर अब एक्ट्रेस ने इस खबर की सच्चाई बताई है.

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बताया कि फिल्म '83' के लिए उन्हें अप्रोच नहीं किया गया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, "कबीर खान की फिल्म 83 के बारे में मेरी किसी से भी कोई बात नहीं हुई थी. फिल्म के बारे में मुझे कुछ जानकारी नहीं है."

फिल्म '83' में ताहिर राज भसिन, साकिब सलीम, एमी वर्क, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल और हार्डी संधू भी अहम रोल में है. कबीर खान (Kabir Khan) फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में विश्व कप 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के सफर को दर्शाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:- फिल्म '83' में कपिल देव के रोल के लिए इस तरह कड़ी मेहनत कर रहे हैं रणवीर सिंह, देखें वीडियो

कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जून के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'भारत' में देखा गया था. फिल्म में सलमान खान, सुनील ग्रोवर और दिशा पाटनी जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था. कैटरीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी. रोहित शेट्टी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म  27 मार्च, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2019 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).