फिल्म '83' में कपिल देव के रोल के लिए इस तरह कड़ी मेहनत कर रहे हैं रणवीर सिंह, देखें वीडियो
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अदाकारी के बहुत से लोग दीवाने हैं. उनके द्वारा निभाया गया हर किरदार दर्शकों को खूब पसंद आता है. वह अपने हर रोल के लिए काफी मेहनत करते हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त है.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अदाकारी के बहुत से लोग दीवाने हैं. उनके द्वारा निभाया गया हर किरदार दर्शकों को खूब पसंद आता है. वह अपने हर रोल के लिए काफी मेहनत करते हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त है. इस फिल्म में 1983 विश्व कप (1983 World Cup) में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सफर को दर्शाया जाएगा. फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव (Kapil Dev) का किरदार निभाते हुए दिखेंगे. वह अपने किरदार के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं.
रणवीर सिंह ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में उनके साथ फिल्म के बाकी किरदार भी नजर आ रहे हैं. कपिल देव की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अंदाज को अपनाने के लिए रणवीर ट्रेनिंग लेते हुए नजर आ रहे हैं. रणवीर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी विजय जिसे अभी तक बयां नहीं किया गया है. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-
आपको बता दें कि फिल्म '83' में ताहिर राज भसिन, साकिब सलीम, एमी वर्क, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल और हार्डी संधू भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. फिल्म को स्कॉटलैंड में भी फिल्माया जाएगा. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2019 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

