गोविंदा के गाने मेरी पैंट भी सेक्सी... पर निक जोनस ने किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो, आप भी देखें
निक जोनस के कूल गाने के इस वीडियो को गोविंदा के सुपरहिट गाने मेरी पैंट भी सेक्सी... के साथ मैशअप किया गया है. इस वीडियो में निक जोनस गोविंदा के गाने पर डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं. यह रिमिक्स वीडियो इतना फनी है कि इसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
बॉलीवुड की देसी गर्ल (Desi Girl) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) का हाल ही में एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है. निक जोनस और जोनस ब्रदर्स का गाना 'सकर' रिलीज के बाद सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की गलियारों में भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है. 'सकर' के बाद उनका एक और गाना 'कूल' भी रिलीज हो चुका है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है. निक जोनस के 'कूल' गाने के इस वीडियो को बॉलीवुड के सुपरहिट गाने 'मेरी पैंट भी सेक्सी...' के साथ मैशअप किया गया है. बता दें कि मेरी पैंट भी सेक्सी गाना गोविंदा (Govinda) पर फिल्माया गया है, लेकिन अब निक जोनस के 'कूल' गाने के साथ गोविंदा के गाने को रिमिक्स करके एक वीडियो रिलीज किया गया है.
इस वीडियो में निक जोनस गोविंदा के गाने पर डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं. यह रिमिक्स वीडियो इतना फनी है कि इसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. निक जोनस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Video: निक जोनस के कॉन्सर्ट पर फैन ने उनपर फेंकी अपनी ब्रा तो प्रियंका चोपड़ा ने किया ये काम
देखें निक जोनस के डांस का यह वायरल वीडियो-
बता दें कि खुद प्रियंका चोपड़ा ने 'कूल' गाने के इस मैशअप वर्जन को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो को प्रियंका ने गोविंदा को भी टैग किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. जोनस ब्रदर्स का ये गाना 5 अप्रैल को रिलीज हुआ था. 'कूल' गाने के इस वीडियो में 80 के दशक के फैशन को दिखाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2019 12:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

