बॉलीवुड

FIRST PICS: बहु प्रियंका से मिलने मुंबई पहुंचे निक जोनस के माता-पिता, क्या है इंगेजमेंट पार्टी की तैयारी?

निक जोनस 16 अगस्त, गुरुवार की शाम को अपने माता-पिता को प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार से मिलवाने मुंबई पहुंचे

FIRST PICS: बहु प्रियंका से मिलने मुंबई पहुंचे निक जोनस के माता-पिता, क्या है इंगेजमेंट पार्टी की तैयारी?
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को देखकर तो यही लगता है कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. खबर आई थी कि 18 जुलाई को प्रियंका ने अपने जन्मदिन के मौके पर निक से सगाई कर ली. बीते कुछ दिनों से जहां प्रियंका फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ के काम को लेकर मुंबई में हैं वहीं उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस भी अपने पेरेंट्स को लेकर 16 अगस्त, गुरुवार की शाम को मुंबई पहुंचे. बताया जा रहा है कि निक की मॉम डेनीस और पिता केविन जोनस प्रियंका और उनकी मॉम मधु चोपड़ा से मिलना चाहते हैं.

कल शाम को निक और उनके पेरेंट्स मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पहुंचे जिसकी कुछ तस्वीरें मीडिया में देखने को मिली हैं. एक तरफ जहां प्रियंका और निक की सगाई की खबर जोर पर है वहीं अब इस तरह से निक के पेरेंट्स का मुंबई आना, इन खबरों को और बढ़ावा ही देता नजर आ रहा है.

मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो निक और प्रियंका, इन दोनों के ही परिवार अब एक दूसरे से मेल मिलाप कर रहे हैं जिसके बाद जल्द ही इनके शादी की डेट भी फिक्स कर ली जाएगी. खबर तो ये भी है कि ये सभी यहां प्रियंका और निक की इंगेजमेंट पार्टी को अटेंड करने इकट्ठा हुए हैं.

अब इन सब चीजों को देखकर तो यही लगता है कि प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में कदम रखने को तैयार हैं. फैंस भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब प्रियंका खुद इस बात की घोषणा कर देंगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2018 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).