अंगद बेदी के साथ जन्मदिन मनाने मालदीव पहुंची नेहा धूपिया
अभिनेत्री नेहा धूपिया का 27 अगस्त को जन्मदिन है और इसे सेलिब्रेट करने के लिए नेहा और उनके पति अभिनेता अंगद बेदी मालदीव में हैं. अंगद ने कहा, "मैं नेहा व मेहर (उनकी बेटी) के साथ कुछ समय बिताने को लेकर उत्साहित हूं. नेहा का 27 को जन्मदिन है. यह यात्रा खास है, क्योंकि हम अपने हनीमून पर मालदीव गए थे.
अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) का 27 अगस्त को जन्मदिन है और इसे सेलिब्रेट करने के लिए नेहा और उनके पति अभिनेता अंगद बेदी (Angad Bedi) मालदीव (Maldive) में हैं. अंगद ने कहा, "मैं नेहा व मेहर (उनकी बेटी) के साथ कुछ समय बिताने को लेकर उत्साहित हूं. नेहा का 27 को जन्मदिन है. यह यात्रा खास है, क्योंकि हम अपने हनीमून पर मालदीव गए थे और यह पहली बार है जब हम मेहर के साथ जा रहे हैं."
उन्होंने कहा, "बीते कुछ महीने काफी व्यस्त रहे हैं, इसलिए मुझे खुशी है कि हम इस यात्रा पर साथ जा रहे हैं. निजी तौर पर बीते दो साल मेरे लिए काफी अच्छे रहे हैं. व्यावसायिक तौर भी काम लगातार चलता रहा है और मैं इतना ज्यादा कभी व्यस्त नहीं रहा. मुझे साथ समय बिताने में आनंद आता है और ब्रेक लेना सही है, क्योंकि हम किसके लिए काम करते हैं, परिवार के लिए."
अंगद 'द जोया फैक्टर', 'द वर्डिक्ट : स्टेट वर्सेज नानावटी', 'इनसाइड ऐज 2' व 'कारगिल गर्ल' में काम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

