बॉलीवुड

नच बलिए 9: रिहर्सल के दौरान Ex बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह संग मधुरिमा तुली की हुई बहस, मार दिया थप्पड़

नच बलिए 9 के रिहर्सल के दौरान मधुरिमा और विशाल के बीच अचानक से बहस शुरू हो गई. जिसके बाद दोनों के बीच बात बढती चली गई और फिर मधुरिमा ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया.

नच बलिए 9: रिहर्सल के दौरान Ex बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह संग मधुरिमा तुली की हुई बहस, मार दिया थप्पड़
मधुरिमा तुली (Image Credit: Instagram)

टीवी शो नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) में कंटेस्टेंट अपने डांस का दम दिखा लोगों को एंटरटेन तो कर ही रहे हैं. लेकिन शो के बाहर ये कंटेस्टेंट अपने निजी कारणों से भी चर्चा में बने हुए हैं. ऐसी ही एक जोड़ी हैं मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) और विशाल सिंह (Vishal Aditya Singh) की. ये एक्स कपल अपने डांस से ज्यादा अपने भी बहस को लेकर चर्चा में रहता हैं. दोनों बीच कई बार झगड़े की खबर आते रहती है लेकिन इस बार जो हुआ है उसने सारी हद्दे पर कर दी है. क्योंकि रिहर्सल (Rehearsal) के दौरान मधुरिमा ने विशाल सिंह को थप्पड़ (Slap) जड़ है.

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार नच बलिए 9 के रिहर्सल के दौरान मधुरिमा और विशाल के बीच अचानक से बहस शुरू हो गई. दोनों के बीच बात बढती चली गई और फिर धक्का मुक्की शुरू हो गई. जिसके बाद मधुरिमा ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया. वेबसाईट ने इस झगड़े का वीडियो भी डाला है. जहां इनके बीच लड़ाई को देखा जा सकता है. यह भी पढ़े: नच बलिए 9 के सेट पर रवीना टंडन को देख दीवाने हुए प्रभास, सलमान खान के गाने पर कर डाला ये खास डांस

वैसे इससे पहले भी दोनों की लड़ाई की बात सामने आई थी तब विशाल ने शो छोड़ने तक की बात कही थी. लेकिन मधुरिमा ने कहा कि विशाल जैसा बोलते है वैसे कुछ नहीं कर सकते.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).