टीवी

Khatron Ke Khiladi 11: Arjun Bijlani ने जीती ट्रॉफी, सोशल मीडिया पर फैंस ने इस कंटेस्टेंट को बताया असली विनर

बताया जा रहा है कि शो को अर्जुन बिजलानी ने जीत लिया है. उन्होंने दिव्यंका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह जैसे दमदार खिलाड़ियों को मात देकर ट्रॉफी हासिल की है. अर्जुन के नाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन सोशल मीडिया पर हर कोई अर्जुन को बधाई देने दिखाई दे रहा है.

Khatron Ke Khiladi 11: Arjun Bijlani ने जीती ट्रॉफी, सोशल मीडिया पर फैंस ने इस कंटेस्टेंट को बताया असली विनर
अर्जुन बिजलानी (Image Credit: Instagram)

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) एक बार फिर टीवी पर धमाल मचाता दिखाई दे रहा है. फैंस को कंटेस्टेंट्स का हर अंदाज बेहद पसंद आ रहा है इस सीजन का फिनाले 25-26 सितंबर को ऑन एयर होगा. लेकिन उससे पहले ही अब विनर का नाम सामने आ चुका है. बताया जा रहा है कि शो को अर्जुन बिजलानी ने जीत लिया है. उन्होंने दिव्यंका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह जैसे दमदार खिलाड़ियों को मात देकर ट्रॉफी हासिल की है. अर्जुन के नाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन सोशल मीडिया पर हर कोई अर्जुन को बधाई देने दिखाई दे रहा है.

दरअसल फिल्म क्रिटिक्स अनिल कुमार शिंदे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अर्जुन बिजलानी की फोटो शेयर करते हुए बताया कि अभिनेता ने खतरों के खिलाड़ी 11 ट्रॉफी जीत ली है. बधाई हो.

इसके बाद सोशल मीडिया बंटा हुआ नजर आ रहा है. कुछ लोग जहां अर्जुन बिजलानी को बधाई दे रहें है तो कुछ लोग राहुल वैद्य और दिव्यंका त्रिपाठी को असली विनर बता रहें हैं और शो को निशाना बना रहें हैं.

आपको बता दे कि इस कोरोना काल में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग केप टाउन में हुई है. जहां सभी कंटेस्टेंटस ने खूब दमखम दिखाया. लेकिन शो को अर्जुन बिजलानी ने जीत लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).