बॉलीवुड

फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन बोली, श्रीदेवी की बायोपिक करना पसंद करेंगी

अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के तौर पर उनकी बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाना पसंद करेंगी

फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन बोली, श्रीदेवी की बायोपिक करना पसंद करेंगी
विद्या बालन (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के तौर पर उनकी बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाना पसंद करेंगी. एक बयान में कहा गया कि विद्या ने 'स्टारी नाइट्स 2. ओ!' के एक एपिसोड में अपनी यह इच्छा जाहिर की. बोल्ड किरदारों को चुनने के पीछे की वजह पूछने पर विद्या ने कहा, "मैं इस भावना के साथ बड़ी हुई कि मैं अपनी जिदंगी में सबसे महत्वपूर्ण शख्सियत हूं और मुझे लगता है कि इसी से सारा फर्क पड़ता है.

विद्या बालन ने कहा कि जब मुझे 'इश्किया' करने का प्रस्ताव मिला तो मुझे लगा कि ऐसी कम ही पटकथा होती हैं जिसमें एक महिला के लिए जूसी रोल हो और जब मैंने इसे पढ़ा तो मुझे यह बेहद पसंद आई." यह भी पढ़े: श्रीदेवी की बरसी पर जाह्नवी कपूर ने ये इमोशनल पोस्ट लिखकर किया अपनी मां को याद!

जब शो के मेजबान कोमल नाहटा ने पूछा कि अगर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बायोग्राफी बनती है तो क्या वह काम करना चाहेंगी इस पर अभिनेत्री ने कहा, "इसके लिए काफी हिम्मत की जरूरत होगी लेकिन श्रीदेवी को श्रद्धांजलि के तौर पर मैं करना चाहूंगी."वह इस चैट शो में अपनी बहन प्रिया के साथ शामिल हुईं. एपिसोड रविवार को जी कैफे चैनल पर प्रसारित होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2019 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).