मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में 85 कैमरे 12 ड्रोन्स से होगी शूटिंग, बधाई देने पहुंचे ये सेलेब्स
ईशा अंबानी आज मुंबई में अपने आवास पर आनंद पिरामल के साथ सात फेरे लेंगी
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की बेटी ईशा अंबानी की शादी समारोह का कार्यक्रम आज मुंबई स्थित उनके घर एंटीलिया हाउस (Antilia house) में रखा गया है. ऐसे में बेटी की शादी को हर तरह से भव्य बनाने के लिए अंबानी परिवार में बड़े ही शानदार इंतजाम किए हुए हैं. इस शादी में न सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि देश और दुनिया से जुड़े गणमान्य हस्ती यहां पहुंचेंगे. आज सोशल मीडिया पर इस वेडिंग सेलिब्रेशन से फोटोज भी आनी शुरू हो गई है.
शादी के कार्यक्रम को लेकर हम आपको कुछ अहम बात बताने जा रहे हैं जिसे आप एक बार जरूर पढ़ें.
- जानकारी के अनुसार, शादी की रस्म दोपहर 1.45 से लेकर शाम 4 बजे तक अदा की गई जिसके बाद फेरे लिए गए.

- इसके बाद रात 8.30 बजे से एंटीलिया हाउस के टेरेस पर ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई है.
- आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि शादी में तकरीबन 85 कैमरे लगाए गए हैं और साथ ही 12 ड्रोन्स की मदद से शूटिंग की जाएगी. इन सबके अलावा 4 जिमी जीप को भी काम पर लगाया गया है.

- इसी के साथ शादी समारोह और यहां आनेवाले वीआईपी गेस्ट्स को ध्यान में रखते हुए पूरे अल्टामाउंट रोड को नो पार्किंग जोन में कन्वर्ट कर दिया गया है.

- ये भी सुनने में आया है कि शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी सिर्फ वीआईपी गेस्ट्स के लिए रखी गई है.
- बात करें फिल्मी सितारों की तो उनके लिए अलग से रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी. ये पार्टी 14 और 15 दिसंबर को बांद्रा, मुंबई (Bandra, Mumbai) के जियो गार्डन्स (Jio Gardens) में रखी जाएगी.
सोशल मीडिया पर आई फोटोज में देखा गया कि आज ईशा और उनकी मॉम नीता बेहद खूबसूरत ढंग से सजे हुए हैं.


बेटी ईशा के इस बेशकीमती लम्हों को स्पेशल बनाने में मुकेश और नीता अंबानी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है, ये बात इन फोटोज और वीडियोज में देखी जा सकती है.
आपको बता दें कि आज आमिर खान भी यहां अपनी पत्नी किरण राव के साथ इस समारोह में शरीक होने पहुंचे.
साथ ही एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी यहां नजर आईं. बता दें कि बॉलीवुड से अन्य कई बड़े सेलेब्स भी यहां पहुंचने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2018 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

