दिग्गज अभिनेता मृणाल मुखर्जी का निधन, कैंसर की बीमारी से थे पीड़ित
मशहूर टॉलीवुड अभिनेता मृणाल मुखर्जी (Mrinal Mukherjee) का मंगलवार को निधन हो गया. कोलकाता में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. वह काफी समय से बीमार थे. वह कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और अंतिम वक्त पर उन्हें पीलिया भी हो गया था
मशहूर अभिनेता मृणाल मुखर्जी (Mrinal Mukherjee) का मंगलवार को निधन हो गया. कोलकाता में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. वह काफी समय से बीमार थे. वह कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और अंतिम वक्त पर उन्हें पीलिया भी हो गया था. बीमार होने के बावजूद भी मृणाल ने काम जारी रखा था. वह एक समर्पित अभिनेता थे. 6 मई को उनकी हालत बेहत खराब हो गई. इसके बाद उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था. वहीं पर मंगलवार दोपहर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
मृणाल मुखर्जी के निधन की खबर के बारे में जानकर पूरी टॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है. कई मशहूर एक्टर्स और निर्देशकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. मृणाल मुखर्जी ने अरुंधती देव द्वारा निर्देशित फिल्म 'चुटी' से अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, एक बाल कलाकार के रूप में उन्होंने फिल्म 'दुई बोन' में भी काम किया था. यह फिल्म 1960 के दशक में रिलीज हुई थी. उनको तपन सिन्हा की कई फिल्मों में देखा गया था. फिल्मों के अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी अभिनय किया था.
अभिनय के साथ मृणाल मुखर्जी को गायकी का भी काफी शौक था. उन्होंने कई पॉपुलर गाने भी गाए हैं. उनकी गायकी और अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आते थे. मृणाल मुखर्जी ने गुलजार की फिल्म 'मौसम' में भी काम किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

