बॉलीवुड

एक्टर राहुल देव के पिता का 91 साल की उम्र में निधन, भाई मुकुल देव ने ट्वीट के जरिये दी जानकारी

टेलीविजन की दुनिया के जाने-माने कलाकार राहुल देव (Rahul Dev) के पिता का निधन हो गया है. वह 91 साल के थे. अभिनेता मुकुल देव (Mukul Dev) के भाई राहुल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि बीते सप्ताह उनके पिता इस दुनिया से चल बसे...

एक्टर राहुल देव के पिता का 91 साल की उम्र में निधन, भाई मुकुल देव ने ट्वीट के जरिये दी जानकारी
एक्टर राहुल देव के पिता का निधन (Photo Credit- Twitter)

मुंबई: टेलीविजन की दुनिया के जाने-माने कलाकार राहुल देव (Rahul Dev) के पिता का निधन हो गया है. वह 91 साल के थे. अभिनेता मुकुल देव (Mukul Dev) के भाई राहुल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि बीते सप्ताह उनके पिता इस दुनिया से चल बसे. इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह अपने पिता के पास बैठे नजर आ रहे हैं.

राहुल ने ट्वीट किया, "आपकी हमेशा याद आएगी पापा. पांच दिन पहले 91 साल की उम्र में वह हम सबको छोड़कर चले गए. शानदार 90 की उम्र में उनके साथ बिताया सबसे यादगार पल." राहुल ने यह भी कहा कि वह एक पुलिस अफसर थे और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘कामसूत्र 3D’ की एक्ट्रेस सायरा खान के निधन पर किसी सेलेब्रिटी ने नहीं दी श्रद्धांजलि!

राहुल लिखते हैं, "वह एक साधारण और दयालु किस्म के इंसान थे. खुद को धन्य महसूस करता हूं कि मैं उनका बेटा हूं. " साल 2000 में आई फिल्म 'चैम्पियन' से राहुल ने अपने करियर की शुरुआत की. वह फिल्म 'अशोका', 'ओमकारा', 'ढिशूम' और 'मुबारका' में भी नजर आ चुके हैं. हिंदी के अलावा राहुल ने बंगाली, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2019 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).