बॉलीवुड

अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के घर से कामवाली बाई ने चुराए सोने के जेवरात, गिरफ्तार

मौसमी चटर्जी के घर पर ये महिला करीब 10 साल से काम कर रही थी जिसके चलते अभिनेत्री को उसपर काफी भरोसा था

अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के घर से कामवाली बाई ने चुराए सोने के जेवरात, गिरफ्तार
मौसमी चैटर्जी (Photo Credits" Instagram)

अभिनेत्री मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) की कामवाली बाई (maid) सुनीता को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मौसमी पिछले हफ्ते शहर से बाहर गईं थी. जब वो मुंबई लौटी तो पाया कि उनके सोने का कंगन गायब है. इस कंगना की कीमत तकरीबन 1 लाख रूपए बताई जा रही है. इस बात से परेशान मौसमी ने खार पुलिस स्टेशन में गुरुवार को इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के 24 घंटों के अंदर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया और इस मामले को सुलझाया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, जब घर में कोई नहीं था तब करीब 4 लोगों ने मिलकर घर में घुसपैठ की. इनमें से 3 महिलाएं शामिल थी. पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला कि मौसमी की कामवाली बाई सुनीता गुरुवार के दिन काम पर नहीं आई. आमतौर पर वो सुबह 8 बजे आ जाती थी और शाम 6 बजे तक लौट जाती थी.

ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बाथटब में दिखाया अपना बोल्ड अवतार, फोटो Viral

इसके बाद पुलिस ने अपने एक कांस्टेबल को सुनीता के सांताक्रुज स्थित घर पर भेजा लेकिन वो वहां मौजूद नहीं थी. इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई जहां पता चला कि सुनीता चुराए हुए कंगन को बेचने के लिए ज्वेलरी शॉप पर गई है. इससे पहले की सुनीता कंगन बेच पाती पुलिस ने उन्हें धरदबोचा. पुलिस ने उनपर आईपीसी (IPC) की धारा 381 के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि सुनीता मौसमी के साथ काफी टाइम से काम कर रहीं थी जिसके चलते अभिनेत्री को उनपर काफी विश्वास था. सुनीता ने पुलिस को बयान दिया कि उन्हें लगा उनकी चोरी पकड़ी नहीं जाएगी क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक जेवर चुराए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2019 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).