बॉलीवुड

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने रोमांटिक अंदाज में किया डांस, वीडियो देख दीवाने हो जाएंगे फैंस

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है. लेकिन फिल्मों एंट्री के बाद उन्होंने अपना नाम बदल दिया. मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों से अपना करियर शुरू किया था.

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने रोमांटिक अंदाज में किया डांस, वीडियो देख दीवाने हो जाएंगे फैंस
मोनालिसा (Image Credit: Instagram)

भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) के चाहने वालों की कमी नहीं है. उनकी इस फैन फॉलोविंग में हर नए दिन के साथ बढ़त होते ही जा रही है. तो वहीं मोनालिसा भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती. मोनालिसा हर नए दिन के साथ अपने फैंस के साथ तस्वीरों और वीडियोज से जुड़ती रहती हैं. कभी अपनी कोई हॉट फोटो शेयर कर तो कभी वीडियो शेयर कर मोनालिसा फैंस से बराबर जुड़ी रहती हैं.

ऐसे में अब मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें मोनालिसा का बेहद ही रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस तेरी ओर गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. दरअसल मोनालिसा के इन्स्टा पेज पर ढाई मिलियन फॉलोवर हो चुके हैं. जिसकी खुशी में मोनालिसा ने डांस करते हुए फैंस का शुकिया किया.

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है. लेकिन फिल्मों एंट्री के बाद उन्होंने अपना नाम बदल दिया. मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों से अपना करियर शुरू किया था. इस दौरान उन्होंने भोजपुरी के बड़े बड़े सितारों के साथ किया. हालांकि मोनालिसा को असली पहचान टीवी शो बिग बॉस से मिली. शो में मोनालिसा और उनके बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत की शादी भी हुई. लेकिन अब मोनालिसा का दम टीवी शो नजर में दिखाई दे रहा है. शो में मोनालिसा एक डायन का किरदार निभा रही हैं. शो में उनके किरदार काफी पसंद किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2019 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).