मोनालिसा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की ये हॉट तस्वीर, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस और स्टार प्लस के फेमस सीरियल नजर की डायन मोनालिसा को कौन नहीं जानता? मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिक रहती हैं और लगातार अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट कर लोगों को अपना दीवाना बनाती रहती हैं. सोशल मीडिया पर मोनालिसा के बहुत सारे फैन्स हैं
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस और स्टार प्लस के फेमस सीरियल नजर (Nazar) की डायन मोनालिसा (Monalisa) को कौन नहीं जानता? मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिक रहती हैं और लगातार अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट कर लोगों को अपना दीवाना बनाती रहती हैं. सोशल मीडिया पर मोनालिसा के बहुत सारे फैन्स हैं जो उनकी तस्वीरों को बहुत पसंद करते और उन पर कमेंट्स कर तारीफ करना नहीं भूलते. मोनालिसा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर हमेशा की तरह एक तस्वीर पोस्ट की है, इस तस्वीर को उनके फैन्स काफी लाइक और कमेंट्स भी कर रहे हैं.
मोनालिया ने ग्रे कलर के क्रॉप टॉप और नेवी ब्लू कलर की जींस में सीडक्टिव पोज देते हुए हॉट तस्वीर पोस्ट की है. आए दिन मोनालिसा अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनके फैन्स को रोजाना उनकी तस्वीरों का इन्तजार रहता है, इस तस्वीर को मोनालिसा ने 2 दिन पहले ही शेयर किया था, लेकिन दो दिन में ही इसे 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
देखें तस्वीर:
इस तस्वीर के पोस्ट करने से पहले मोनालिसा ने एक रेड हॉट साड़ी में तस्वीर पोस्ट की थी. जिसमें वो लेटकर पोज दे रही हैं. इस पर भी उनके फैन्स ने जमकर लाइक्ससिंपली और कमेंट्स किए हैं. रेड साड़ी में पोस्ट की गई तस्वीर पर उनके एक फैन ने कमेन्ट किया 'Beauty In Simplicity' वहीं दूसरे ने हॉट कहा.
देखें तस्वीर:
बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं, भोजपुरी सिनेमा में भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है. वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे मोटी फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं. फिलहाल वो स्टार प्लस के फेमस शो नजर में डायन का किरदार निभाने में व्यस्त है, उनके इस रोल को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उनके भोजपुरी फिल्म में जल्द ही कमबैक करने का इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

