Monalisa Hot Video: मोनालिसा ने किया ऐसा हॉट धांसू डांस, देखकर बेकाबू हो गए पवन सिंह
मोनालिसा फिलहाल अपने टीवी शो को लेकर काफी बिजी चल रही हैं. शो नजर में डायन बनी मोनालिसा को उनके इस किरदार के लिए ढेर सारा प्यार मिल रहा है.
Monalisa Hot Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा के चर्चे सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही नहीं सिमित है बल्कि उन्हें आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में बखूबी पहचाना जाता है. अपनी आदाओं और अंदाज से किसी को भी अपना दीवाना बना लेनी की कुवत रखने वाली मोनालिसा (Monalisa) की तारीफ जितनी की जाए कम है. किसी भी फिल्म या गाने में मोनालिसा की मौजूदगी उसे बेहतर से बेहतरीन बना देती हैं. तो वहीं मोनालिसा के साथ अगर भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का साथ मिल जाए तो बस कहने ही किया उस गाने और फिल्म के हिट होने में देर नहीं लगती. यही वजह है कि पवन सिंह के साथ मोनालिसा के वीडियो को वायरल होते देर नहीं लगती हैं.
अब यूट्यूब पर एक मोनालिसा और पवन सिंह की फिल्म देश परदेश का गाना ‘कइसे थमाई कलैया पिया’ तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने में मोनालिसा और पवन सिंह ने जमकर डांस किया है और अपने हॉट अंदाज से लोगों को मानो दीवाना बना दिया है. गाने में मोनालिसा का डांस बॉलीवुड नंबर के लेवल का है. आप भी देखिए.
इस गाने के बोल लिखे है विनय बिहारी ने जबकि पवन सिंह और इंदु सोनाली ने इसे गुनगुनाया है. म्यूजिक दिया है राजेश गुप्ता ने. वैसे मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में कई बोल्ड सीन्स और डांस दिए है लेकिन इस गाने में उनका अंदाज बेहद ही कातिलाना है.
मोनालिसा फिलहाल अपने टीवी शो को लेकर काफी बिजी चल रही हैं. शो नजर में डायन बनी मोनालिसा को उनके इस किरदार के लिए ढेर सारा प्यार मिल रहा है. तो वहीं मोनालिसा भी अपने फैंस को निराश नहीं कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2019 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

