मनोरंजन

Monalisa Hot Photos: होली के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने दिखाया टशन, धमाकेदार पोज में शेयर की दिलकश तस्वीरें

मोनालिसा इन तस्वीरों में ऑरेंज कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. लेकिन इससे खास है मोनालिसा का पोज. जो उन्होंने फोटोशूट के दौरान दिया है.

Monalisa Hot Photos: होली के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने दिखाया टशन, धमाकेदार पोज में शेयर की दिलकश तस्वीरें
मोनालिसा (Image Credit: Instagram)

भोजपुरी (Bhohpuri) सिनेमा की सबसे हॉट (Hot) एक्ट्रेस में से एक मोनालिसा (Monalisa) की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है. अपनी चुलबुली एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली मोनालिसा अपने बोल्ड अंदाज से भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करती हैं. उनका ये रूप फैंस को बेहद पसंद आता है. तो वहीं मोनालिसा भी फैंस को एंटरटेन करने के हर मौके को भुनाती दिखाई देती हैं. ऐसे में मोनालिसा ने अब एक बार फिर हॉट तस्वीरें शेयर की हैं. जिसे देखने के बाद फैंस का दिल मचल जाए.

दरअसल होली के दौरान पति विक्रांत के साथ ही मस्ती भरी तस्वीरों के बाद मोनालिसा का ये अंदाज भी देखने लायक है. मोनालिसा इन तस्वीरों में ऑरेंज कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. लेकिन इससे खास है मोनालिसा का पोज. जो उन्होंने फोटोशूट के दौरान दिया है. मोनालिसा की हर तस्वीर देखने लायक है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONNALLISA (@aslimonalisa)

भोजपुरी सिनेमा में अपने नाम का डंका बजा चुकी मोनालिसा अब हिंदी इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं. छोटे परदे पर नजर और नजर 2 जैसे शो का हिस्सा बनने के बाद मोनालिसा अब नमक इस्क का में दिखाई दे रही हैं. इस शो में इरावती का किरदार निभा रही हैं. शो में उनके इस किरदार को काफी पसंद भी किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).