भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa और Pawan Singh का धमाकेदार वीडियो हुआ वायरल, 54 लाख बार देखा गया
मोनालिसा और पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को कई हॉट फिल्में दी हैं. जिसमें सरकार राज, सुहाग, जिद्दी आशिक, पवन राजा, गंगा पुत्र, प्रतिज्ञा और बनारस वाली जैसी कई फ़िल्में हैं.
एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) और पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा की फेवरेट जोड़ियों में से एक हैं. ये जब भी साथ आते हैं दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. यही कारण है कि इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई करती हैं. तो वहीं सोशल मीडिया पर इनके गाने और वीडियो भी खूब पसंद किए जाते हैं. ऐसे में मोनालिसा और पवन का एक वीडियो बेहद ही तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें मोनालिसा और पवन सिंह की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है.
मोनालिसा और पवन सिंह का ये वीडियो फनी वीडियो है. जिसमें मोनालिसा की क्यूटनेस और पवन सिंह का राऊडी अवतार देखते ही बनता है. आप भी देखिए दोनों का ये फनी वीडियो.
मोनालिसा और पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को कई हॉट फिल्में दी हैं. जिसमें सरकार राज, सुहाग, जिद्दी आशिक, पवन राजा, गंगा पुत्र, प्रतिज्ञा और बनारस वाली जैसी कई फ़िल्में हैं.
वैसे आपको बता दे कि मोनालिसा हाल ही कोरोना संक्रमित हो गई थी जिसके बाद शो नमक इश्क का की शूटिंग रोक दी गई थी. इस शो में वो इरावती का किरदार निभा रही हैं. दरअसल पिछले कुछ समय में मोनालिसा भोजपुरी के साथ हिंदी जगत में भी नाम कमा रही हैं. वो नजर और नजर 2 जैसे हिंदी शो में डायन का किरदार निभा सभी को इम्प्रेस कर चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2021 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

