अमेजन प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'मिर्जापुर' का टीजर हुआ रिलीज
अमेजन प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी आगामी श्रृंखला मिर्जापुर के संग दर्शकों का रोमांचकारी और क्रूर कंटेंट के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार है.
अमेजन प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी आगामी श्रृंखला मिर्जापुर के संग दर्शकों का रोमांचकारी और क्रूर कंटेंट के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार है. मिर्जापुर में आपका स्वागत है, दिल दहला देने वाले एक्शन के क्षणों से भरपूर यह एक कानूनहीन भूमि है जहां नियम कालीन भईया उर्फ पंकज त्रिपाठी के अलावा किसी अन्य के द्वारा नहीं रखे जाते हैं. टीजर में हथियार और गोला बारूद का धड़ल्ले से चल रहा व्यवसाय दिखाया गया है. कालीन भईया ने यह स्पष्ट किया है कि उनके शब्द पत्थर की लकीर की तरह है - या तो आप उसके साथ हैं, या उसके खिलाफ हैं.
#कालीनभईया ने बुलाया है. आप भी एक नजर डालिए मिर्जापुर के टीज़र पर :-
Miliye King of Mirzapur se - Kaleen Bhaiya: https://t.co/2OKezPFCc2@TripathiiPankaj @YehHaiMirzapur @PrimeVideoIN #YehHaiMirzapur #KaleenBhaiya
— Excel Entertainment (@excelmovies) October 10, 2018
दो दिनों से, कई ट्विटर और इंस्टाग्राम के उपभोक्ताओं को ट्वीट करने या वीडियो अपलोड करने में तकलीफ़ का सामना करना पड़ रहा है, यहां तक कि सनी लियोन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी सब छोड़ कर आगे बढ़ रहे है क्योंकि "कालीन भईया ने बुलाया है."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2018 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

