बॉलीवुड

Milan Talkies Trailer: अली फजल का फिल्मी अंदाज बनाएगा इस प्रेम कहानी को और भी खास, देखें Video

अली फजल और श्रद्धा श्रीनाथ की फिल्म 'मिलन टॉकीज' का मजेदार ट्रेलर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है

Milan Talkies Trailer: अली फजल का फिल्मी अंदाज बनाएगा इस प्रेम कहानी को और भी खास, देखें Video
मिलन टॉकीज ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) की फिल्म 'मिलन टॉकीज' (Milan Talkies) का मजेदार आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में अली फजल (Ali Fazal), श्रद्धा श्रीनाथ (Shraddha Srinath), आशुतोष राणा (Ashustosh Rana), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और सिकंदर खेर (Sikander Kher) लीड रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर में अली फजल अपने बेहद फिल्मी अंदाज में अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पॉपुलर तिगमांशु धूलिया यहां अली के पिता का किरदार निभा रहे हैं.

जैसा कि फिल्म का नाम है 'मिलन टॉकीज', ये कहानी बेहद फिल्मी है. इसके ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि इसकी कहानी में रोमांस, ड्रामा लव और इमोशन ये सभी एलेमेंट्स मौजूद हैं. देखा गया कि एक्टर बनने की जिद्द पकड़े हुए अली फजल अपने इस अपने को पूरा करने के लिए काफी कोशिशें कर रहे हैं.

फिल्म की शूटिंग सेट पर उनकी मुलाकात श्रद्धा श्रीनाथ (Shraddha Srinath) से होती और इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. जैसा कि एक आम बॉलीवुड लव स्टोरी में हमने देखा है, इसके ट्रेलर में भी दिखाया गया है कि श्रद्धा और अली को एक होने से पहले अपने परिवार का सामना करना होगा.

इस फिल्म के ट्रेलर को आज मुंबई में मीडिया की उपस्थिति में रिलीज किया गया. फिल्म का निर्माण पीएस छटवाल ने किया है. ये फिल्म 15 मार्च, 2019 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2019 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).