मनोरंजन

#MeToo: एक्ट्रेस ने सुभाष घई के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, कहा- कमरे में ले जाकर जबरदस्ती किया Kiss

me too अभियान में सुभाष घई का नाम भी सामने आ चुका है. हाल ही में एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. लोगों को इस खबर से काफी हैरानी हुई थी. अब एक और एक्ट्रेस ने सुभाष घई पर एक गंभीर आरोप लगाया है.

#MeToo: एक्ट्रेस ने सुभाष घई के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, कहा- कमरे में ले जाकर जबरदस्ती किया Kiss
सुभाष घई (Photo Credits : File Image)

#metoo अभियान में सुभाष घई का नाम भी सामने आ चुका है. हाल ही में एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. लोगों को इस खबर से काफी हैरानी हुई थी. अब एक और एक्ट्रेस ने सुभाष घई पर एक गंभीर आरोप लगाया है. मुंबई मिरर की र‍िपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. एक्ट्रेस का कहना है कि, " 6 अगस्त को सुभाष घई ने मुझे उनके घर आने को कहा था. 5-6 लोग वहां पर मौजदू थे. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं मसाज करूं. मैंने मसाज की और फिर अपने हाथ धोएं. बाद में उन्होंने मुझे एक कमरे में बुलाया और वहां पर जबरदस्ती किस करने की कोशिश की."

एक्ट्रेस ने इसके आगे एक ऐसी बात कही जो आपको हैरान कर देगी. उन्होंने कहा कि, "मैंने उनसे कहा कि मुझे यहां से जाना चाहिए. उन्होंने मुझे कहा कि अगर मैं रात को नहीं रुकूंगी तो वो मुझे लॉन्च नहीं करेंगे."

इससे पहले सुभाष घई की कंपनी की पूर्व कर्मचारी ने उन पर आरोप लगाया था. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था और अपनी आपबीती के बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि सुभाष घई उन्हें नशे की हालत में एक होटल में ले गए थे और वहां पर उनके साथ दुष्कर्म किया था.

यह भी पढ़ें:-  #MeeToo: यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे सुभाष घई, कहा-मानहानि का केस करूंगा

इसके बाद सुभाष घई ने सफाई पेश की थी. उन्होंने कहा था कि वो अपने साथ काम करने वालों का काफी सम्मान करते हैं  और वह इस मामले में मानहानि का केस करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).