मनोरंजन

मराठी एक्ट्रेस Manasi Naik का पति Pradeep Kharera के साथ टूटा रिश्ता,  तलाक के लिए दी अर्जी 

मराठी एक्ट्रेस मानसी नाइक का पति प्रदीप खरेरा के साथ शादी का रिश्ता टूट गया है और उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी है.

मराठी एक्ट्रेस Manasi Naik का पति Pradeep Kharera के साथ टूटा रिश्ता,  तलाक के लिए दी अर्जी 
मानसी नाइक (Photo Credits: Instagram)

Manasi Naik filed for divorce from Pradeep Kharera: मराठी एक्ट्रेस मानसी नाइक का पति प्रदीप खरेरा के साथ शादी का रिश्ता टूट गया है और उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी है. तमाम अफवाहों के बाद मानसी ने पहली बार मीडिया के सामन इस बारे में बात की है और उन्होंने कहा है कि वे झूठ नहीं बोलना चाहती हैं, उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी है.

हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए त्रिभंगा एक्ट्रेस मानसी नाइक ने कहा, अफवाहें सच हैं मैं झूठ नहीं बोलूंगी, मैंने तलाक के लिए अर्जी दे दी है, यह अभी प्रक्रिया में हैं और यह मेरे लिए बहुत भावुक पल है. यह कहना मेरे लिए सही नहीं है कि क्या गलत हुआ, बस चीजें काम नहीं कर पाईं और यह सब बहुत ही जल्दी और तेजी से हुआ. मैं अभी भी प्यार में विश्वास करता हूं, मैं फिर से प्यार करना चाहती हूं.

मानसी ने आगे कहा, मैं अपनी एक फैमिली बनाना चाहती थी, इसलिए मैंने शादी की थी, बेशक, सब बहुत तेजी से हुआ और मुझे लगता है कि यह सब गलत हो गया. मेरे लिए बाहर निकलने का समय आ गया है. लेकिन मैं उनकी (प्रदीप खरेरा की) और उनके परिवार की बहुत इज्जत करती हूं.  लेकिन एक महिला के रूप में मेरे पास आत्म सम्मान है.

अब मानसी अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने परिवार और दोस्तो का सहयोग मांगा है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि मैं अपने करियर पर ध्यान दूं. इस वक्त मैं इमोशनल तरीके से सबका सपोर्ट चाहती हूं. मैं पूरी तरह से थका हुआ महसूस कर रही हूं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2022 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).