बॉलीवुड

Inside Videos:  मनीषा कोइराला ने जन्मदिन पर होस्ट की ग्रैंड पार्टी, इस अंदाज में मस्ती करते दिखे शाहरुख

मनीषा कोइराला के जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड की कई सारी नामचीन हस्तियां पहुंची

Inside Videos:  मनीषा कोइराला ने जन्मदिन पर होस्ट की ग्रैंड पार्टी, इस अंदाज में मस्ती करते दिखे शाहरुख
शाहरुख खान और मनीषा कोइराला (Photo Credits: Instagram)

मनीषा कोइराला ने 16 अगस्त, गुरुवार को अपना 48वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया. उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर एक शानदार पार्टी रखी जिसमें उनके परिवार समेत बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार आमंत्रित थे. इस पार्टी में शाहरुख खान, रेखा, संजय लीला भंसाली, मनीष मल्होत्रा, विधु विनोद चोपड़ा और मान्यता दत्त भी नजर आईं.

पार्टी की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है. फोटो में देखा गया कि मनीषा अपने दोस्त शाहरुख खान के साथ अपना बर्थडे केक काट रहीं हैं.

वहीं शाहरुख भी मस्ती के मूड में उन्हें कैंडल्स बुझाने को कह रहे हैं.

Cake time #srk with Birthday girl #manishakoirala

A post shared by Showbiz’s World (@worldsshowbiz) on

इसके अलावा एक वीडियो में देखा गया कि रेखा तो मनीषा की खूबसूरती से काफी प्रभावित हो गईं हैं और उन्हें निहार रही हैं. रेखा ने यहां मनीषा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया.

#rekha for #manishakoirala birthday bash @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

आपको बता दें कि काफी समय बाद मनीषा फिल्मी पर्दे की तरफ लौटीं.फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त की मां नर्गिस दत्त की भूमिका निभाकर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया.

#sanjayleelabhansali #sabinakhan at #manishakoirala birthday bash @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

गौरतलब है कि कैंसर से पीड़ित होने के चलते मनीषा काफी समय तक अपने इलाज के चलते फिल्मों से दूर रहीं. इलाज के दौरान उन्हें कई तकलीफों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानीं और एक विजेता की तरह अपने काम पर वापस लौट आई हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2018 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).