बॉलीवुड

सनी लियोन और सनी देओल में कंफ्यूज हुआ न्यूज एंकर, Manforce Condom कंपनी ने ऐसे ली चुटकी

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों को लेकर आ रहे रुझान के दौरान इस न्यूज एंकर से एक गलती हो गई जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है

सनी लियोन और सनी देओल में कंफ्यूज हुआ न्यूज एंकर, Manforce Condom कंपनी ने ऐसे ली चुटकी
सनी लियोनी (Photo Credits : Instagram)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के नतीजों की घोषणा हो गई और बीजेपी (BJP) इसमें विजयी साबित हुई है. 23 की सुबह जब वोटों की मतगणना की जा रही थी तब सभी न्यूज चैनल आंकड़ों पर अपनी निगाहें बनाए हुए थे और ऐसे में पत्रकारों में इसे लेकर काफी उत्साह भी था. इस दौरान एक न्यूह चैनल के एंकर से ऐसी गलती हो गई जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें मजाक का पात्र बनना पड़ा.

उत्साहित होकर वो न्यूज एंकर सनी देओल (Sunny Deol) की जगह गलती से सनी लियोन (Sunny Leone) कहने लगा जोकि टीवी पर लाइव देखा गया. लोगों ने इसका वीडियो बनाकार सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) कर दिया और हर तरफ उस न्यूज एंकर की खूब खिल्ली उड़ाई गई.

ऐसे में अब मैनफाॅर्स कंडोम कंपनी (Manforce Condom Company) ने भी उस न्यूज एंकर की चुटकी लेते हुए ट्विटर पर एक मजेदार पोस्ट किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "हम जानते हैं, वो हमेशा हमारे मन में रहती हैं. देश जानता है."

गौरतलब है कि न्यूज एंकर द्वारा हुई इस गलती के बाद जहां लोग उन्हें ट्विटर पर ट्रोल कर रहे थे वहीं सनी लियोन ने भी उनकी चुटकी ली. उन्होंने ट्विटर पर पूछा, "कितने वोटों से लीड कर रही हूं?"

आपको बता दें कि सनी मैनफाॅर्स कंडोम कंपनी की ब्रैंड एम्बेसडर हैं और ऐसे कंपनी सोशल मीडिया पर सनी के जरिए अपने प्रोडक्ट का प्रचार करती रहती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2019 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).