मराठी एक्ट्रेस Bhagyashree Mote की बहन मधु मार्कंडेय पुणे में मृत पाई गईं, जांच में जुटी पुलिस
मधु मार्कंडेय भाग्यश्री मोटे की बहन थीं खबरों की माने तो वे पिंपरी चिंचवाड में किराए का कमरा देखने गई थीं, वे केक का कारोबार चलाती थीं.
Bhagyashree Mote Sister Died: हाल ही में, मराठी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री भाग्यश्री मोटे की बहन मधु मार्कंडेय का पुणे में निधन हो गया. मधु मार्कंडेय की मौत की खबर 13 मार्च 2023 को सामने आई. उनके निधन का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मधु की मृत्यु ने पूरे परिवार को शोक की गहरी खाई में धकेल दिया है. इनके परिवार को शक है कि मधु की हत्या हुई है. वाकड़ पुलिस ने इस संबंध में अचानक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है. अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी बहन को याद किया और तस्वीर के कैप्शन में लिखा, मेरी बहन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. आप मेरे लिए क्या थीं, मैं कभी शब्दों में बयां नहीं कर सकती. मेरी मां, बहन, दोस्त, मेरा कॉन्फिडेंस सब कुछ आप ही थीं.
View this post on Instagram
मधु मार्कंडेय भाग्यश्री मोटे की बहन थीं खबरों की माने तो वे पिंपरी चिंचवाड में किराए का कमरा देखने गई थीं, वे केक का कारोबार चलाती थीं. उनके अचानक निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में एक दुख का माहौल पैदा हो गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

