कुणाल खेमू के जन्मदिन पर बेटी इनाया ने दिया सबसे खूबसूरत तोहफा, क्यूट VIDEO देखकर फैंस भी हुए खुश
एक्टर कुणाल खेमू आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी बेटी ने उन्हें ये खूबसूरत सरप्राइज दिया है
कुणाल खेमू (Kunal Khemu) आज अपना 36 जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. जन्मदिन के मौके पर कुणाल के परिवार वाले, रिश्तेदार और दोस्तों जहां उन्हें विश करके बधाई दे रहे हैं वहीं उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) ने उन्हें सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है. 1 वर्षीय इनाया ने अपने पापा के लिए 'हैप्पी बर्थडे' सॉन्ग गाया जिसका एक वीडियो अब इंस्टाग्राम पर देखने को मिला है.
इस वीडियो को कुणाल ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करके कुणाल ने शेयर करके लिखा, "ये सबसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट है." इस वीडियो ने इनाया खड़े होकर अपने क्यूट स्टाइल में अपने पापा के लिए गाना गा रही है. इस वीडियो को अब तक 1 लाख 20 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.
गौरतलब है कि कुणाल के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड से उनके करीबी दोस्त उनके साथ सेलिब्रेट करने उनके घर पहुंचे. उनके साथ सैफ अली खान (Saif Ali Khan), करीना कपूर (Kareena Kapoor), नेहा धूपिया (Neha Dhupia), अंगद बेदी (Angad Bedi) समेत अन्य कई सेलिब्रिटीज मौजूद थे.
View this post on Instagram
इसी के साथ कुणाल की पत्नी सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने भी इस बात का ख्याल रखा कि उनके जन्मदिन के मौके पर पार्टी में किसी चीज की कमी न रह जाए और साथ ही सभी के साथ मिलकर उन्होंने खूब एन्जॉय भी किया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2019 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

