Koffee With Karan 7 Promo Video: Alia Bhatt ने सुहागरात को लेकर कह दी ऐसी बात, हंसी नहीं रोक पाए Ranveer Singh और Karan Johar
कॉफी विद करण 7 का पहला एपिसोड 7 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शाम 7 बजे स्ट्रीम होगा. इस शो में करण जौहर, आलिया और रणवीर सिंह से पर्सनल बातें करते नजर आएंगे. जो आपने इससे पहले नहीं सुनी होंगी.
Koffee With Karan 7 New Promo: करण जौहर के शो कॉफी विद करण के नए सीजन 7 का आगाज 7 जुलाई से होने वाला है. शो का नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें करण जौहर के साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं. आलिया और रणवीर शो के पहले मेहमान होने जा रहे हैं.
करण, आलिया और रणवीर को मैरिड कपल के तौर पर इंट्रोड्यूज करते है, पर इन्होंने एक दूसरे से शादी नहीं की है, इस बात का भी जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच तीनों की मस्ती शुरु हो जाती है. करण आलिया से शादी के बाद की बात शेयर करने के लिए बोलते हैं. आलिया कहती हैं सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती, टायर्ड रात होती है.
करण जौहर आगे आलिया से पूछते हैं कि उनकी सबसे अच्छी केमेस्ट्री वरुण या फिर रणवीर के साथ जमती है? इस पर आलिया थोड़े देर के लिए चुप हो जाती है. यह बात रणवीर को बुरी लगती है, ऐसा वे रिएक्ट करते हैं. वे कहते नजर आते हैं कि तुम अच्छी दोस्त नहीं हो और शो छोड़ने की धमकी देते नजर आते हैं. यह सब रणवीर की मस्ती का हिस्सा है.
कॉफी विद करण 7 का पहला एपिसोड 7 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शाम 7 बजे स्ट्रीम होगा. इस शो में करण जौहर, आलिया और रणवीर सिंह से पर्सनल बातें करते नजर आएंगे. जो आपने इससे पहले शायद ही सुनी हों.