Revealed: श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बोनी कपूर ने किया खुलासा
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने जहां फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर ली है वहीं उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी अब एक्टिंग में ही करियर बनाएंगी
श्रीदेवी ने बॉलीवुड में दर्शकों को अपनी एक्टिंग और अपनी अदाओं से अपना दीवाना बनाया था. उनके टैलेंट और काम को लोगों ने हमेशा सराहा. श्रीदेवी के बाद उनकी बेटियां भी उनके पदचिन्हों पर चल पड़ी हैं. एक तरफ जहां बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एंट्री की वहीं अब उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाएंगी. खुशी को लेकर मीडिया में आई ताजा खबर में इस बात का खुलासा किया गया. पिता बोनी कपूर ने खुद इस बात का खुलासा मीडिया में किया है.
बोनी कपूर ने स्पॉटबॉय से बातचीत में कहा, “मैं ये नहीं कहूंगा कि बॉलीवुड में काम करने के लिए मैंने जाह्नवी को प्रेरित किया. लेकिन में ये जरूर कहूंगा कि मैंने उन्हें हमेशा अपनी मंजिल को हासिल करने की सीख दी. किसी की प्राकृतिक स्वभाव को क्यों रोकना? जैसे, अब अर्जुन कपूर में एक्टर बनने की काबिलियत थी और इस बात का एहसास मुझे तब हुआ जब सलमान खान ने मुझे इसके संकेत दिए. वहीं दूसरी ओर मेरी बेटी अंशुला कपूर पढ़ाई में काफी अच्छी हैं. बात करें, खुशी की तो पहले वो मॉडल बनना चाहती थी लेकिन अब उन्होंने एक्ट्रेस बनने का मन बना लिया है.
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर को हर तरह से सपोर्ट किया. इतना ही नहीं, बहन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का भी वो काफी ख्याल रखते हैं.
जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू के दौरान भी भाई अर्जुन ने उन्हें खूब सपोर्ट किया और हमेशा उनके साथ खड़े रहे. बोनी के लिए भी ये पल काफी खुशीभरा है जब उनके सभी बच्चे उनके साथ मिलजुल कर रह रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2018 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

