प्यार में फरार कपल पर खेसारी लाल यादव का भोजपुरी रैप सॉन्ग हुआ Viral, 4 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो
खेसारी लाल यादव के इस रैप सॉन्ग को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं...
भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर अपनी एक्टिंग और अपने गानों से अपने फैंस का दिल जीतते आए हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. खेसारी लाल यादव ने प्यार में फरार एक कपल पर एक रैप सॉन्ग गाया है जिसे इंटरनेट पर दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 4 करोड़ लोग देख चुके हैं.
इस गाने का नाम है 'ठीक है' (Thik Hai).
ये गाना खेसारी लाल यादव के एल्बम 'प्रेमिका मिला गईल' का है जिसे आजाद सिंह और प्रेमलाल ने मिलकर लिखा है. आपको बता दें कि ये गाना असल में 2018 में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से प्रेरित है.
ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार मोनालिसा की ये हॉट फोटोज ने इंटरनेट पर लगाई आग, फोटोज Viral
एक वीडियो देखने को मिला था जिसमें प्यार में फरार एक लड़की ने बताया था कि किस तरह से मुश्किलों से गुजरने के बाद उसने अपने प्रेमी को हासिल किया. ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ था और ऐसे में खेसारी लाल यादव ने भी इसमें भोजपुरी का तड़का लगाकर दर्शकों के सामने ये गाना पेश किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2019 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

