Bhojpuri Song Shaam Hai Dhuan Dhuan: भोजपुरी गाना 'शाम है धुआं धुआं' रिलीज होते ही वायरल, खेसारी लाल यादव और परुल यादव की रोमांटिक केमिस्ट्री ने बढ़ाया टेम्परेचर (Watch Video)
खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है. उनका नया गाना 'शाम है धुआं धुआं' यूट्यूब पर आते ही ट्रेंड करने लगा है.
Bhojpuri Song Shaam Hai Dhuan Dhuan: खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है. उनका नया गाना 'शाम है धुआं धुआं' यूट्यूब पर आते ही ट्रेंड करने लगा है. इस वीडियो में उनके साथ नजर आ रही हैं ग्लैमरस एक्ट्रेस परुल यादव, जिनकी हॉट अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया है. गाने में खेसारी और परुल की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि दर्शक बार-बार वीडियो को देखने पर मजबूर हो गए हैं. परुल यादव ने पिंक साड़ी में बेहद स्टाइलिश और बोल्ड लुक कैरी किया है, वहीं खेसारी का स्वैग भी देखने लायक है. दोनों के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स इतने एनर्जेटिक हैं कि वीडियो देखते ही वायरल हो गया है. Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'डर लागे सटला प' वायरल, इंटरनेट पर मचा रहा धमाल
'शाम है धुआं धुआं' को गाया है खेसारी लाल यादव और सृष्टि भारती ने, जबकि इसका म्यूज़िक डायरेक्टर हैं मास्टर प्रिंस और लिरिक्स लिखे हैं आदर्श सिंह ने. 3 मई को रिलीज़ हुआ यह गाना महज दो दिन में 51 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और म्यूज़िक कैटेगरी में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.
देखें 'शाम है धुआं धुआं' का वायरल वीडियो:
सोशल मीडिया पर इस गाने की जमकर चर्चा हो रही है. फैंस कमेंट्स में खेसारी और परुल की जोड़ी को “सिज़लिंग कपल”, “बेस्ट रोमांटिक डुएट” और “विजुअल ट्रीट” जैसे टैग्स दे रहे हैं. T-Series Hamaar Bhojpuri चैनल पर अपलोड हुआ यह वीडियो एक बार फिर यह दिखा रहा है कि खेसारी लाल यादव का क्रेज आज भी बरकरार है.