बॉलीवुड

Kesari Quick Movie Review: हवलदार ईशर सिंह के किरदार में दिखा अक्षय कुमार का दमदार अंदाज

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' देखने से पहले हमारा ये रिव्यू जरूर पढ़ें

Kesari Quick Movie Review: हवलदार ईशर सिंह के किरदार में दिखा अक्षय कुमार का दमदार अंदाज
फिल्म 'केसरी' (Photo Credits: Youtube)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) स्टारर फिल्म 'केसरी' (Kesari) कल होली के शुभ अवसर पर सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अक्षय और परिणीति के फैंस भी बेसब्री आए इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और कुछ ही समय में ये फिल्म दर्शकों के सामने पेश होगी.

आज हम इस फिल्म की मीडिया स्क्रीनिंग पर मौजूद हैं जहां से हम खासतौर पर आप सभी के लिए इसका क्विक रिव्यू लेकर आए हैं. ये कहानी अफगानों और सिख सैनिकों के बीच सरागढ़ किले में हुई लड़ाई पर आधारित है. फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सिख सैनिक हवलदार ईधर सिंह की भूमिका में हैं. उनकी सिख रेजिमेंट गुलिस्तान किला, सरागढ़ किला समेत अन्य जगहों पर तैनात है और अंग्रेजी हुकूमत के लिए काम करती है. फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का किरदार बेहद शानदार है. एक अफसर के रूप में वो अपने कर्म और धर्म दोनों का ही पालन करता हुआ नजर आता है.

फिल्म में परिणीति चोपड़ा अक्षय की पत्नी की भूमिका में हैं. फिल्म के फर्स्ट हाफ में आपको एक्शन, इमोशन एयर रोमांस ये सभी चीजें देखने को मिलेंगी. इस फिल्म के कम्पलीट रिव्यू के लिए बनें रहिए लेटेस्टली हिंदी के साथ.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2019 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).