बॉलीवुड

Kesari Box Office Collection: अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, पहले दिन की बंपर कमाई

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'केसरी' ने बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन किया है

Kesari Box Office Collection: अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, पहले दिन की बंपर कमाई
फिल्म 'केसरी' (Photo Credits: Youtube)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी' (Kesari) बॉक्स ऑफिस पर अपना धमाल मचाती हुई नजर आ रही है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन पर 21.50 करोड़ की कमाई की है. ये अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' (Gold) के बाद पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बताई जा रही है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर इस बात को जानकारी को शेयर किया है.

इसी के साथ उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' ने पहले दिन पर 25.25 करोड़ रूपए बटोरे थे. अब 'केसरी' ने 21.50 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म में अक्षय के साथ ही परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी लीड रोल में हैं. फिल्म में अक्षय हवलदार ईशर सिंह की भूमिका में हैं.

फिल्म 'केसरी' (Kesari) कहानी है उन जांबाज 21 सिख सैनिकों की जिन्होंने सारागढ़ की लड़ाई में 10,000 अफगानीयों का बहादुरी से सामना करते हुए उन्हें धुल चटाई थी.

आपको बता दें कि इस फिल्म को समीक्षकों से मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं. इस फिल्म को लेकर अक्षय ने कहा कि इसके माध्यम से वो शहीदों को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं और ये फिल्म उन्हें समर्पित है. गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले को मद्देनजर रखते हुए अक्षय और परिणीति ने बड़े पैमाने पर इस फिल्म का प्रचार नहीं किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2019 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).