बॉलीवुड

KBC 11 में 1 करोड़ के सवाल को देख करण जौहर ने कर डाला ट्वीट, इसके जवाब से है डायरेक्टर का गहरा नाता

19 साल के हिमांशु धुरिया को 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब नहीं जानते थे और शो को बीच में छोड़ दिया. लेकिन इस सवाल को देख करण जौहर उत्साहित हो गए. क्योंकि उन्हें इसका जवाब पता था.

KBC 11 में 1 करोड़ के सवाल को देख करण जौहर ने कर डाला ट्वीट, इसके जवाब से है डायरेक्टर का गहरा नाता
करण जौहर (Image Credit: Instagram)

केबीसी 11 (KBC 11) में कल का एपिसोड बेहद ही खास रहा. 50 लाख रुपए की राशि जीत चुके हिमांशु धुरिया से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 1 करोड़ का सवाल पूछा. ऐसे में सभी की निगाहें शो पर थी कि क्या हिमांशु 1 करोड़ की राशि जीत पाते है? हालांकि 19 साल के हिमांशु धुरिया सही जवाब नहीं दे सके और बिना रिस्क लिए ही शो को बीच में छोड़ दिया. लेकिन इस 1 करोड़ के सवाल को देख करण जौहर (Karan Johar) बेहद उत्साहित हो गए. क्योंकि उन्हें इस सवाल सही जवाब पता था. जिसका दावा उन्होंने ट्वीट करके दिया.

1 करोड़ रुपए के लिए अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा कि किस पर्शियन अनुवादक के उपनिषदों को सिर्र-ए-अकबर कहा जाता है? इस सवाल के बाद करण जौहर ने ट्वीट करके हुए बताया कि इसका सही जवाब दारा-शिकोह (Dara Shikoh) है. इसके साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह के नाम को भी जोड़ा.

असल में करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म तख़्त में रणवीर सिंह दारा शिकोह का ही किरदार निभा रहे हैं. ऐसे में जाहिर है करण को दारा शिकोह से जुड़ी सारी जानकारी पता थी. इसलिए वो इस सवाल का जवाब जानते थे जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी. आपको बता दे कि करण जौहर की फिल्म तख्त एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें रणवीर के अलावा विक्की कौशल, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट और अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2019 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).