मनोरंजन

भोजपुरी गाने 'रिंकिया के पापा' पर बना कार्तिक आर्यन फनी मीम, एक्टर ने खुद वीडियो किया शेयर

दूसरे हफ्ते में भी कार्तिक आर्यन की ये फिल्म सभी को काफी पसंद आ रही हैं. जिसके चलते फिल्म ने 73.21 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

भोजपुरी गाने 'रिंकिया के पापा' पर बना कार्तिक आर्यन फनी मीम, एक्टर ने खुद वीडियो किया शेयर
कार्तिक आर्यन और मनोज तिवारी (Image Credit: Instagram)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. क्रिटिक्स के साथ ये फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आई हैं. यही वजह है कि फिल्म अब तक 73 करोड़ के लगभग का कारोबार कर चुकी है. फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार को काफी पसंद किया गया. बतौर चिंटू त्यागी उन्होंने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है. इन सबके बीच कार्तिक आर्यन का एक वीडियो बतौर चिंटू त्यागी काफी पॉपुलर हो रहा है. इस वीडियो को खुद कार्तिक आर्यन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

दरअसल भोजपुरी के गाने रिंकिया के पापा की पॉपुलारिटी से भला कौन नहीं वाकिफ है. मनोज तिवारी के गाए इस गाने पर अब तक कई मीम्स बन चुके हैं. ऐसे में अब कार्तिक आर्यन के चिंटू त्यागी के रोल पर भी इस गाने से एक मीम सामने आया है. जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इतना ही ये वीडियो खुद कार्तिक आर्यन को भी बेहद पसंद आया है. इसलिए कार्तिक ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर लिखा 'चिंटू त्यागी अपनी हीं हीं हीं पर कंट्रोल नहीं रख पा रहे हैं... आपके रिएक्शन देखके.'

 

View this post on Instagram

 

#ChintuTyagi cant Control his HEHEHE Aapke reaction dekhke #PatiPatniAurWoh in theatres 👫💃🏻

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

बात करे कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो कि तो ट्रेड पंडित तरण आदर्श के मुताबिक दूसरे हफ्ते में भी कार्तिक आर्यन की ये फिल्म सभी को काफी पसंद आ रही हैं. जिसके चलते फिल्म ने 73.21 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. हालांकि ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).