बॉलीवुड

एक ही जिम में पसीना बहा रहे हैं करीना के पति सैफ अली खान और एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर !

अब मजे की बात ये भी है कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी इसी जिम में वर्क आउट करने आती हैं

एक ही जिम में पसीना बहा रहे हैं करीना के पति सैफ अली खान और एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर !
सैफ अली खान और शाहिद कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

कभी एक्स-गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड रह चुके करीना कपूर और शाहिद कपूर, आज अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं. एक तरफ जहां करीना को सैफ अली खान का साथ मिला वहीं शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी कर ली. लेकिन अक्सर एक्स कपल शाहिद और करीना को लेकर कोई न कोई खबर सुनने को मिलती है.

गौरतलब है कि ब्रेक के बाद शाहिद और करीना एक दूसरे के साथ दूरी बनाए हुए थे. लेकिन अब मीडिया में आई ताजा फोटोज में नया खुलासा हुआ है. देखा गया कि शाहिद और सैफ एक ही जिम में जाते हैं. मीडिया फोटोग्राफर्स द्वारा ली गई तस्वीरों में देखा गया कि सैफ और शाहिद बांद्रा (मुंबई) के एक जिम में पसीना बहाकर बाहर निकल रहे हैं.

इतना ही नहीं, ये भी सुनने को मिल रहा है कि करीना और मीरा भी इसी जिम में वर्क आउट करने आती हैं. अब जिम में इनके बीच की बॉन्डिंग कैसी है ये तो ये ही बेहतर जानते हैं. हालांकि करीना और शाहिद पब्लिकली एक दूसरे से दूर रहते हो लेकिन देखने वाली बात ये है कि अब ये सभी अपने अतीत को भूलकर जिम में ही सही, एक दूसरे को अब फेस करने लगे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2018 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).