टीवी

मनोरंजन जगत से दूर ऐसा है कपिल शर्मा का हाल, सामने आई लेटेस्ट तस्वीर

कपिल शर्मा की ये लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिली है

मनोरंजन जगत से दूर ऐसा है कपिल शर्मा का हाल, सामने आई लेटेस्ट तस्वीर
कपिल शर्मा (Photo Credits: Instagram)

कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा बीते कुछ समय से मनोरंजन जगत से कहीं दूर चले गए हैं. ऐसे में उनके फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं. कपिल के जोक्स और उनका शो, आज भी फैंस उतने ही उत्साह के साथ इंटरनेट पर देखते हैं. लेकिन इन दिनों मानों कपिल अपने कमर्शियल प्रोजेक्ट्स से ब्रेक पर हैं. अब इंटरनेट पर कपिल की लेटेस्ट फोटो सामने आई है.

एक पत्रकार द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में वो अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि कपिल ने अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया. फोटो में कपिल का लुक और अवतार पहले से बदला हुआ नजर आ रहा है. पता चलता है कि उनका वजन भी काफी हद तक बढ़ गया है.

कपिल को लेकर मीडिया में खबर थी कि वो इन दिनों डिप्रेशन से राहत पाने के लिए कुछ वक्त अकेले ही बिता रहे हैं. उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें वो मॉल में शॉपिंग करते हुए नजर आए. उनकी वो तस्वीर दुबई की बताई जा रही थी.

मीडिया में ये भी कहा जा रहा है कि सभी को हंसाने वाले कपिल शर्मा मानसिक तनाव से परशान हैं और इसी वजह वो अपने वर्क कमिटमेंट्स को भी समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं.

अब फैंस को उस पल का इंतजार है जब वो एक बार फिर अपने उसी इंटरटेनिंग अवतार लौट आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2018 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).