कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की बड़ी जीत, विदेश में मिला ये बड़ा सम्मान
कपिल शर्मा ने अपने मस्तीभरे अंदाज से न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों ने भी लोगों का जीत लिया है
टीवी के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का नाम 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन' (World Book of Records London) में शुमार किया गया है. कपिल अब भारत के सबसे ज्यादा देखने और पसंद किए जाने वाले कॉमेडियन में से एक बन गए हैं. इस खबर के कपिल के फैंस बेहद खुश हैं क्योंकि उनके चहेते कलाकार को अब विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है.
कपिल शर्मा को 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन' ने हाल ही में सम्मानित किया जिसकी जानकारी सोनी टीवी (Sony TV) ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है. टीवी चैनल ने कपिल को मिले इस पुरस्कार को शेयर करके उन्हें बधाई दी. इसे देखने के बाद कपिल को बधाई देने के लिए फैंस कई ढेर सारे मैसेजेस आने लगे.
कपिल शर्मा ने छोटे पर्दे पर अपने कॉमेडी शो से नेशनल ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. उनके स्टैंड-अप कॉमेडी एक्ट और ग्रुप परफॉर्मेंसेस को लोगों ने काफी पसंद किया और सराहा भी. इस शो के लिए कपिल को नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) का साथ मिला. लेकिन हाल ही में पुलवामा हमले (Pulwama Attack) पर बयान देकर सिद्धू विवादों से घिर गए जिसके बाद अर्चना पूरण सिंह (Archana Puran Singh) ने उन्हें शो में रिप्लेस किया.
अब कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही कपिल के कॉमेडी शो में सिद्धू की दुबारा एंट्री हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2019 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

