बॉलीवुड

कपिल शर्मा जल्द बनने वाले हैं पिता, सामने आई ये बड़ी खुशखबरी!

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के घर जल्द ही नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंज सकती है...

कपिल शर्मा जल्द बनने वाले हैं पिता, सामने आई ये बड़ी खुशखबरी!
कपिल शर्मा (Photo Credits: Instagram)

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने देशभर को अपने कॉमिक अंदाज और अपने एक्ट से हंसाया. अब आनेवाला समय उनके लिए भी बेहद खुशियों से भरा होगा क्योंकि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं. जी हां! मीडिया में आई ताजा खबरों की मानें तो कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के घर जल्द ही नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है.

मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, गिन्नी चतरथ जल्द ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं. इसके लिए कपिल की मां भी मुंबई आ गई हैं ताकि वो उनकी देखभाल कर सकें. खुद कपिल और गिन्नी  को इस बात की जानकारी कुछ ही दिनों पहले मिली. गिन्नी की ड्यू डेट दिसंबर में है और ऐसे में कपिल भी अपने शूट को इस हिसाब से शेड्यूल कर रहे हैं ताकि वो घर पर ज्यादा से ज्यादा समय दे पाएं. इतना ही नहीं गिन्नी कपिल के साथ वक्त बिताने शूट्स भी आती हैं.

बताया गया कि कपिल के सहकर्मी भी इस बात का ख्याल रखते हैं कि गिन्नी को किसी तरह की तकलीफ न हो. घर पर कपिल की मां भी मौजूद हैं जो जालंधर से उनका ख्याल रखने आई हैं.

 

View this post on Instagram

 

🙏

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

ये खबर कपिल शर्मा के परिवार वालों के लिए ही नहीं बल्कि उनके पूरे फैंस के लिए बेहद स्पेशल है. बेशक इस खबर को पढ़ने के बाद कपिल के चाहनेवालों में भी खुशी की लहर होगी. कपिल और गिन्नी ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद उन्होंने पिछले साल दिसंबर में शादी की.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2019 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).