'कांटा लगा' सॉन्ग से लोगों का दिल धड़काने वाली शेफाली जरीवाला अब दिखती हैं ऐसी, देखें फोटोज
शेफाली जरीवाला की लेटेस्ट फोटोज देखकर आप हो जाएंगे हैरान. यहां देखें
बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Zariwala) ने फिल्मों से ज्यादा अपने म्यूजिक वीडियोज से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई. शेफाली को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली सॉन्ग 'कांटा लगा' के रिमिक्स्ड वर्जन से. इस गाने की रिलीज के बाद शेफाली मानों हर किसी के दिलों-दिमाग पर छा गईं. हालांकि शेफाली ने अपने करियर में काफी ज्यादा प्रोजेक्ट्स पर काम नहीं किया लेकिन इस गाने में अपनी हॉट अदाओं से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली.
अभी हाल ही में शेफाली की लेटेस्ट फोटोज मीडिया में देखने को मिली हैं. शेफाली अपने पति पराग त्यागी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं. वो यहां अपने उसी हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं. ब्लैक ट्रैक पैन्ट्स और स्टाइलिश टॉप पहनी हुईं शेफाली की खूबसूरती में आज भी कोई कमी नहीं. ये बात उनकी लेटेस्ट फोटोज में देखी जा सकती हैं.

आपको बता दें शेफाली हाल ही में ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'बेबी कम ना' में श्रेयस तलपड़े के साथ नजर आईं थी.

उन्होंने 2009 में सिंगर-कंपोज हरमीत सिंह (Harmeet Singh) से शादी की थी. लेकिन कुछ ही साल के बाद उनका तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने 2014 में एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) से शादी की. शेफाली फिल्मों के साथ ही छोटे पर्दे पर काम कर चुकी हैं. वो डांस रियलिटी शो 'नाच बलिए 5' में भी नजर आ चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2019 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

