बॉलीवुड

रंगोली ने लगाया आदित्य पंचोली पर आरोप, कहा- कंगना रनौत से वसूले थे 1 करोड़ रुपए

रंगोली चंदेल ने आदित्य पंचोली के खिलाफ ट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने कंगना रनौत से साल 2007 में 1 करोड़ रुपए धमकी देकर वसूले थे. जिसके बाद भी आदित्य पैसे की मांग लगातार करते थे.

रंगोली ने लगाया आदित्य पंचोली पर आरोप, कहा- कंगना रनौत से वसूले थे 1 करोड़ रुपए
कंगना रनौत, रंगोली और आदित्य पंचोली (Image Credit: Instagram)

आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच चल रही लड़ाई में अब रंगोली ने एक बार फिर एक्टर पर निशाना साधा है. रंगोली ने ट्विटर पर बताया है कि आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी की तरफ से एक बाद एक हो रहे केस के चलते उन्होंने आदित्य पंचोली पर किए गए पुराने केस को रीवाईड (Revived) कराया है. जिसके अनुसार आदित्य पंचोली ने कंगना से 1 करोड़ रुपए धमकी देकर वसूले थे.

दरअसल हाल ही में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और उनकी बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) के खिलाफ मुंबई कोर्ट (Mumbai Court) ने समन (Summons) जारी किया था. क्योंकि साल 2017 में आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) ने कंगना रनौत पर आपराधिक मानहानि (Criminal Defamation) का केस दर्ज करवाया था. इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कंगना और रंगोली को हाजिर रहने को लेकर समन जारी किया था.

जिसके बाद अब कंगना रनौत की बहन रंगोली ने ट्विटर पर बताया है कि आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी की तरफ से होने वाले केस को देखते हुए उन्होंने आदित्य के खिलाफ केस को रीवाईड करवाया है. जिसके अनुसार आदित्य ने कंगना से 1 करोड़ रुपए धमकी देकर वसूले थे. साल 2016 में आदित्य ने रंगोली को भी धमकी देकर पैसे मांगे थे. जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में कर दी गई थी. रंगोली ने एक बाद एक कई ट्वीट करके इस मामले की जानकारी दी.

वर्कफ्रंट की बात करे तो कंगना रनौत अब फिल्म मेंटल है क्या से एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी में हैं. ये फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).