Kangana Ranaut Spoke in Support of Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में बोलीं कंगना रनौत, 'उम्मीद है कि मेरी दोस्त जीतेगी, लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं'
कंगना रनौत अपनी 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' की को-स्टार अंकिता लोखंडे, जो 'बिग बॉस 17' की कंटेस्टेंट हैं, के सपोर्ट में सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया झूठी कहानी बनाकर उनके परिवार को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है.
मुंबई, 10 जनवरी : कंगना रनौत अपनी 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' की को-स्टार अंकिता लोखंडे, जो 'बिग बॉस 17' की कंटेस्टेंट हैं, के सपोर्ट में सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया झूठी कहानी बनाकर उनके परिवार को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है.
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंकिता की सास के इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया, जहां वह इस बारे में बात करती नजर आ रही हैं कि उन्हें ट्रॉफी क्यों जीतनी चाहिए. एक्ट्रेस ने लिखा: "'मीडिया उनके परिवार को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है. वो आपको यह नहीं दिखाएंगे कि कैसे अंकिता लोखंडे की सासू मां उन्हें सपोर्ट कर रही हैं. आखिर में वह जिस तरह हंसती हैं, हा हा हा... वो मुझे पसंद आया. कितनी क्यूट हैं आंटी. यह भी पढ़ें : Elnaaz Norouzi ने व्हाइट टॉवेल में शेयर की स्टनिंग तस्वीरें, एक्ट्रेस की हॉटनेस ने यूजर्स को किया घायल (View Pics)
रियलिटी शोज आते और जाते हैं, लेकिन परिवार तो हमेशा के लिए होता है. मुझे उम्मीद है कि मेरी दोस्त अंकिता लोखंडे जीतेंगी, लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं.'' 'बिग बॉस 17' के घर में अंकिता और उनके पति को अक्सर झगड़ते और लड़ते देखा गया है. ये जोड़ी तलाक के बारे में भी बात करती नजर आई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

