बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन, रेखा, रणवीर सिंह और सोनम कपूर हैं सबसे फैशनेबल : कंगना रनौत 

बॉलीवुड फैशन आइकन कंगना रनौत को लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन , रेखा, रणवीर सिंह और सोनम कपूर अच्छी ड्रेसिंग सेंस की समझ वाले स्टार हैं. लैक्मे फैशन वीक में रविवार को मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, "कई ऐसे लोग हैं, जो पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं

अमिताभ बच्चन, रेखा, रणवीर सिंह और सोनम कपूर हैं सबसे फैशनेबल : कंगना रनौत 
कंगना रनौत (Photo Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड फैशन आइकन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), रेखा (Rekha), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अच्छी ड्रेसिंग सेंस की समझ वाले स्टार हैं. लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) में रविवार को मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, "कई ऐसे लोग हैं, जो पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं और मुझे लगता है कि रेखा जी उनमें से एक हैं. उनके अलावा, दूसरे फैशनेबल एक्टर्स में अमिताभ बच्चन जी, रणवीर सिंह और सोनम कपूर भी आते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, इन दिनों हर कोई फैशनेबल है." फैशन वीक के आखिरी दिन, कंगना ने डिजाइनर दिशा पाटिल के लिए शो स्टॉपर बनीं.

 

View this post on Instagram

 

BTS from @dishapatilpretcouture show at #lakmefashionweek

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

बात करें फिल्मों को तो कंगना हाल ही में फिल्म 'जजमेंटल है क्या' (Judgmentall Hai Kya) में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ नजर आईं थी. फिल्म में अमायरा दस्तूर, Amyra Dastur) ने भी काम किया. इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से बढ़िया रिस्पोंस भी मिला.

अब वो जल्द ही एक्शन पैक्ड अवतार में अश्विनी अय्यर तिवारी (Ashwini Iyer Tiwari) की फिल्म 'पंगा' (Panga) में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).