कंगना रनौत ने फिल्म Tejas से अपने किरदार का किया खुलासा, शेयर की यूनिफॉर्म की फोटो
कंगना ने फिल्म से अपने नाम का खुलासा किया है. कंगना ने अपने रोल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म में वो सिख महिला का किरदार निभा रही हैं. जिसका नाम तेज गिल है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज के लिए हर तरफ चर्चा में रहती हैं. उनका ये रूप काफी लोगों को पसंद भी आता है. तो कई बार वो विवादों में भी पड़ जाती हैं. लेकिन इस बीच कंगना रनौत अपनी नयी फिल्म तेजस को लेकर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में कंगना ने फिल्म से अपना लुक जारी किया था. जिसके बाद अब एक बार फिर कंगना ने अपनी फिल्म तेजस से फैंस को एक खास जानकारी दी है. कंगना ने फिल्म से अपने नाम का खुलासा किया है. कंगना ने अपने रोल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म में वो सिख महिला का किरदार निभा रही हैं. जिसका नाम तेज गिल है.
कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए अपनी वर्दी की तस्वीर शेयर की. जिसपर तेजस गिल लिखा हुआ नजर आ रहा है. कंगना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म तेजस में मैं एक सीख महिला का रोल निभा रही हूं. जब तक मैंने अपने यूनीफॉर्म पर नाम नहीं पढ़ा था तब तक मैं इस बारे में नहीं जानती थी. इसे देखने के बाद मेरे चेहरे पर एक पल के लिए मुस्कान थी.
Playing a Sikh soldier in Tejas, I never knew until I read my character full name on my uniform today, had an instant smile on my face, our longings and love has a way of manifesting, universe speaks to us in more ways than we understand ❤️ pic.twitter.com/wkR9jQWbhL
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 27, 2021
आपको बता दे कि कंगना रनौत फिल्म तेजस में एक शेरदिल फाइटर पायलट का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की कहानी के बारे में तो ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन फिल्म का फर्स्ट लुक आने के बाद से ही कंगना के इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

